जरुरी जानकारी | ईएसआईसी ने नवंबर में 16.07 लाख नए सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नवंबर में ईएसआई योजना के तहत 16.07 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा। यह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग एक प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नवंबर में ईएसआई योजना के तहत 16.07 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा। यह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग एक प्रतिशत अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। ईएसआईसी ने नवंबर 2023 में 15.92 लाख नए सदस्य जोड़े थे।

बयान के अनुसार नवंबर 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 0.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ईएसआईसी के अस्थायी पेरोल आंकड़ों (नियमित वेतनमान पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के आंकड़े) से पता चलता है कि नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

नवंबर 2024 में ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में 20,212 नए प्रतिष्ठान लाए गए हैं, जिससे अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

बयान में कहा गया है कि समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए कुल 16.07 लाख कर्मचारियों में से 7.57 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह आंकड़ा कुल पंजीकरण का लगभग 47.11 प्रतिशत है।

पेरोल डेटा के स्त्री-पुरूष आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर 2024 में शुद्ध रूप से 3.28 लाख महिला सदस्य ईएसआईसी की योजना से जुड़े।

बयान के अनुसार, नवंबर 2024 में ईएसआई योजना के तहत कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को भी पंजीकृत किया गया है, जो समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

बयान के अनुसार ‘पेरोल’ आंकड़े अस्थायी है, क्योंकि आंकड़ों का संग्रह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड