देश की खबरें | बिहार में ईआरएसएस जल्द शुरू हो जाएगी : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने में नागरिकों की मदद के लिए एकल आपातकालीन नंबर 112 के साथ एकीकृत आपातकालीन मोचन प्रणाली (ईआरएसएस) जल्द ही शुरू हो जाएगी।

पटना, 25 मार्च बिहार में विभिन्न आपात स्थितियों से निपटने में नागरिकों की मदद के लिए एकल आपातकालीन नंबर 112 के साथ एकीकृत आपातकालीन मोचन प्रणाली (ईआरएसएस) जल्द ही शुरू हो जाएगी।

बिहार विधानसभा में योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गृह विभाग की बजटीय मांग पर बहस के बाद सरकार की आरे से जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपात स्थिति में नागरिकों के लिए ईआरएसएस, जो अखिल भारतीय एकल नंबर 112 पर आधारित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, राज्य में वित्त वर्ष 2022-23 में शुरू हो जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि लोग पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य सहित सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए उक्त टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग का प्रभार भी है। विधानसभा में नीतीश की अनुपस्थिति में यादव उनकी तरफ से जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने कहा कि ईआरएसएस के संचालन के बाद सभी आपातकालीन कॉल एक ही नंबर पर प्राप्त की जा सकेंगी और इन्हें कॉल करने वालों को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग के पास भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईआरएसएस केंद्र 24 घंटे काम करेगा।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ईआरएसएस परियोजना को पूरे राज्य में लागू करेगी, लेकिन पहले चरण में पटना और नौ अन्य जिलों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ईआरएसएस हेल्पलाइन सुविधा का चरणबद्ध तरीके से सभी 38 जिलों में विस्तार किया जाएगा।

सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए ईआरएसएस के तहत एक ही नंबर 112 लॉन्च किया जाना केंद्र सरकार की पहल है।

केंद्र सरकार राज्यों की उनके अधिकार क्षेत्र में ईआरएसएस हेल्पलाइन का विस्तार करने में भी मदद करती है।

इस बीच, आगामी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए गृह विभाग की बजटीय मांग का राजद सदस्यों द्वारा विरोध किए जाने पर अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय बजटीय मांग को ध्वनि मत से पारित करने की घोषणा की, जिस पर मुख्य विपक्षी दल ने मत विभाजन की मांग की।

हालांकि, अध्यक्ष ने राजद सदस्यों की मांग को खारिज करते हुए कहा कि वह समर्थन और विरोध करने वालों की गिनती का विकल्प चुनेंगे।

अध्यक्ष ने बाद में घोषणा की कि इस मांग को 113 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जबकि 60 ने इसका विरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू