जरुरी जानकारी | एप्सिलॉन कार्बन का बैटरी सामग्री कारोबार में प्रवेश, 2025 तक निवेश करेगी भाष500 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोलतार डेरिवेटिव कंपनी एप्सिलॉन कार्बन की अगले पांच साल में ग्रेफाइट एनोड विनिर्माण पर 500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। ग्रेफाइट एनोड का उपयोग लीथियम आयन बैटरी बनाने में होता है।

मुंबई, 24 अगस्त कोलतार डेरिवेटिव कंपनी एप्सिलॉन कार्बन की अगले पांच साल में ग्रेफाइट एनोड विनिर्माण पर 500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। ग्रेफाइट एनोड का उपयोग लीथियम आयन बैटरी बनाने में होता है।

कंपनी ने सोमवार को बैटरी सामग्री कारोबार में उतरने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए कंपनी एक नयी अनुषंगी ‘एन्सिलॉन एडवांस मैटेरियल्स’ बनाएगी।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

कंपनी के बयान के मुताबिक, ‘‘इस अनुषंगी बनाने का मकसद दुनियाभर में ऊर्जा भंडारण उपकरण और मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों के लिए सिंथेटिक ग्रेफाइट सामग्री का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता कनना है। कंपनी की योजना अगले पांच साल में 500 करोड़ रुपये निवेश की है। इससे कंपनी 2025 तक सालाना 50,000 टन एनोड सामग्री बनाने की क्षमता स्थापित करेगी।’’

कंपनी ने सालाना 5,000 टन की क्षमता वाला एक नया संयंत्र कर्नाटक में शुरू किया है। उसकी योजना 2021 में सालाना उत्पादन क्षमता को 15,000 टन और 2025 तक 50,000 टन पहुंचाने की है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

कंपनी के प्रबंध निदेशक विक्रम हांडा ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सिद्धांत पर आधारित भारत की आर्थिक वृद्धि में सुधार के महत्व को सामने रखा है। देश में ई-वाहन नीति को भी आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है जिसने देश को वैश्विक विकास की रफ्तार के साथ तालमेल बनाने को प्रोत्साहित किया है।’’

अभी दुनिया के कुल लिथियम आयन बैटरी उत्पादन के लिए 80 प्रतिशत ग्रेफाइट एनोड की मांग चीन पूरी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\