खेल की खबरें | कोरोना संक्रमण के मामले बढने से ईपीएल मैच स्थगित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले तीन दिन में यह दूसरा मैच है जो स्थगित किया गया है ।
पिछले तीन दिन में यह दूसरा मैच है जो स्थगित किया गया है ।
रविवार तक 3805 खिलाड़ियों और क्लब स्टाफ की जांच के बाद 42 मामले सामने आये थे यानी पिछले सात दिन में 12 मामले और बढ गए हैं ।
नॉर्विच पर 1 . 0 से जीत के बाद युनाइटेड के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ पॉजिटिव पाये गए थे । प्रीमियर लीग बोर्ड ने इस वजह से मंगलवार का मैच स्थगित करने की युनाइटेड की गुजारिश मान ली ।
इससे पहले टोटेनहम और ब्राइटन के बीच रविवार का मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि कम से कम आठ खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए थे । नॉर्विच और एस्टोन विला टीमों में भी संक्रमण के मामले पाये गए हैं ।
ब्रिटेन में ओमीक्रोन वैरिएंट के मामले बढने के कारण कोरोना महामारी से जुड़े कुछ प्रतिबंध फिर लगा दिये गए हैं जिनमें मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाये रखना शामिल है ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)