जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने फरवरी में 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने फरवरी में कुल 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने फरवरी में कुल 16.10 लाख नए सदस्य जोड़े।

सोमवार को जारी ताजा पेरोल आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 3.99 प्रतिशत अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने फरवरी, 2025 में लगभग 7.39 लाख नए सदस्य बनाए।

मंत्रालय ने कहा कि नए सदस्यों की संख्या में वृद्धि रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल जागरूकता कार्यक्रमों के कारण है।

उल्लेखनीय है कि नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है। फरवरी, 2025 में जोड़े गए नए सदस्यों में उनकी हिस्सेदारी 4.27 लाख या 57.71 प्रतिशत है।

इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले ज्यादातर व्यक्ति युवा हैं।

इसके अलावा, फरवरी, 2025 में 18-25 आयु वर्ग के कुल सदस्यों की संख्या में लगभग 6.78 लाख की वृद्धि हुई, जो सालाना आधार पर 3.01 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 13.18 लाख सदस्य, जो पहले ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर निकल गए थे, फरवरी में फिर इसमें शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए।

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2025 में लगभग 2.08 लाख महिला सदस्य पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुईं। इसमें सालाना आधार पर 1.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। महिला सदस्यों की संख्या बढ़ने से अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें