देश की खबरें | मस्क के अधिग्रहण के बाद से बड़ी संख्या में पर्यावरणविद् ट्विटर छोड़ रहे हैं : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति एलन मस्क द्वारा ट्विटर (अब ‘एक्स’) के अधिग्रहण के लगभग छह महीने में इस मंच पर सक्रिय लगभग आधे पर्यावरणविदों ने ट्विटर छोड़ दिया है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त उद्योगपति एलन मस्क द्वारा ट्विटर (अब ‘एक्स’) के अधिग्रहण के लगभग छह महीने में इस मंच पर सक्रिय लगभग आधे पर्यावरणविदों ने ट्विटर छोड़ दिया है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा से उबरने जैसे मुद्दों को लेकर सार्वजनिक चर्चा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

शोधकर्ताओं ने ट्विटर पर 3,80,000 ‘‘पर्यावरणविद् उपयोगकर्ताओं’’ के एक समूह का अध्ययन किया, जिसमें जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता जैसे विषयों पर पर्यावरण हितैषी चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले लोग शामिल थे।

अध्ययन के मुताबिक, मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद छह महीने की अवधि में इन पर्यावरण प्रेमी उपयोगकर्ताओं में से केवल 52.5 प्रतिशत ही ट्विटर का सक्रिय पाए गए।

यदि उपयोगकर्ता 15 दिन की अवधि के भीतर कम से कम एक बार ट्वीट करते हैं तो उन्हें ‘‘सक्रिय’’ माना जाता है।

अक्टूबर 2022 में मस्क द्वारा खरीदा गया ट्विटर, पहले पर्यावरण संबंधी चर्चा के लिए अग्रणी सोशल मीडिया मंच के रूप में पहचाना जाता था।

जीवविज्ञानियों और पर्यावरण सलाहकारों की अमेरिका स्थित शोध टीम ने लिखा, ‘‘विभिन्न पर्यावरणीय हितों के समर्थन में विचारों और अनुसंधान के आदान-प्रदान और सहयोग के नये अवसरों के बारे में संवाद करने के लिए ट्विटर एक प्रमुख सोशल मीडिया मंच रहा है।’’

‘ट्रेंड्स इन इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि ट्विटर छोड़ने की दर अन्य ‘‘ऑनलाइन समुदायों’’ की तुलना में काफी अधिक थी, जिसमें मंच पर सामान्य राजनीति घटनाक्रम पर चर्चा करने वाले उपयोगकर्ता भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\