विदेश की खबरें | उद्यमी रिक मेहता ने रिपबल्किन पार्टी की ओर से न्यूजर्सी से प्राइमरी चुनाव जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उद्यमी रिक मेहता अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य से सीनेट की सीट के लिये रिपबल्किन पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

वाशिंगटन, 11 जुलाई उद्यमी रिक मेहता अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य से सीनेट की सीट के लिये रिपबल्किन पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

नवंबर में होने वाले चुनावों में उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सांसद कोरी बुकर से होगा।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

प्रारंभिक नतीजों के अनुसार अमेरिका के पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी मेहता ने सात जुलाई को हुए प्राइमरी चुनाव में रिपबल्किन पार्टी में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय-अमेरिकी हर्ष सिंह को लगभग 13,743 मतों से हराया।

ऐसा पहली बार हुआ है कि जब न्यूजर्सी से सीनेट के लिये दोनों पार्टियों के उम्मीदवार अश्वेत होंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बुकर अफ्रीकी-अमेरिकी हैं। उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव में 89 प्रतिशत मतों से जीत मिली है।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

न्यूजर्सी भारतीय-अमेरिकी मूल के नागरिकों की सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में से एक हैं। इसे डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है। रिपल्बिकन पार्टी के उम्मीदवार को यहां से चुनाव जीते हुए लगभग 48 साल हो चुके हैं।

राज्य की दोनों सीटों पर डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्जा है। एक सीट से रॉबर्ट मेनेंडेज तो दूसरी सीट से बुकर सांसद हैं। दोनों ही डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\