देश की खबरें | विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना प्राथमिकता: आजाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेंगे।

नयी दिल्ली, पांच मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेंगे।

असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इस महीने के आखिर से विधानसभा चुनाव आरंभ हो रहे हैं।

आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी हमें जहां भी भेजेगी या फिर उम्मीदवार जहां भी बुलाएंगे, वहां हम प्रचार करेंगे।’’

राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा, ‘‘इन राज्यों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दूसरी सभी चीजें बाद में आती हैं। मैं और मेरे साथी इन राज्यों में प्रचार करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि आजाद ने यह बयान उस वक्त दिया है जब वह और ‘ग्रुप 23’ में शामिल कई नेता हाल ही में जम्मू में एकत्र हुए थे और कहा था कि पार्टी कमजोर हो गई है।

यह पूछे जाने पर कि अगर पार्टी कहती है तो क्या ‘ग्रुप 23’ में शामिल नेता प्रचार करेंगे तो आजाद ने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव प्रचारकों को उम्मीदवारों के प्रचार के लिए हमेशा भेजती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\