देश की खबरें | सुनिश्चित किया जाए कि परियोजनाओं से पर्यावरण को नुकसान नहीं हो :अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिला स्थित बारसू में एक प्रस्तावित तेल रिफाइनरी के खिलाफ स्थानीय लोगों के एक वर्ग द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि विकास परियोजनाओं से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे।

पुणे, 29 अप्रैल महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिला स्थित बारसू में एक प्रस्तावित तेल रिफाइनरी के खिलाफ स्थानीय लोगों के एक वर्ग द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि विकास परियोजनाओं से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे।

बारसू और इसके आसपास के निवासियों का एक वर्ग प्रस्तावित रिफाइनरी का विरोध कर रहा है क्योंकि उन्हें आशंका है कि यह परियोजना तटीय कोंकण क्षेत्र की जैवविविधता को नुकसान पहुंचाएगी और स्थानीय लोगों की आजीविका को भी प्रभावित करेगी।

शुक्रवार को, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

इस मुद्दे के बारे में बात करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार ने कहा, ‘‘हमने राज्य में विकास परियोजनाओं का कभी विरोध नहीं किया है...किसी भी परियोजना का क्रियान्वयन करने से पहले यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि पर्यावरण को किसी भी तरह नुकसान नहीं पहुंचे।’’

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से सभी हितधारकों के साथ चर्चा करने और सर्वश्रेष्ठ उपाय ढूंढने का अनुरोध किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रस्तावित रिफाइनरी परियोजना स्थानीय लोगों की सहमति के बिना क्रियान्वित नहीं जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now