जरुरी जानकारी | महामारी से लड़ने के लिए दवाओं, टीकों तक सस्ती पहुंच बढ़ाएं: अनुप्रिया पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 जैसी किसी भी अन्य महामारी से लड़ने के लिए दवाओं और टीकों की सस्ती पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर जोर दिया है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर भारत ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 जैसी किसी भी अन्य महामारी से लड़ने के लिए दवाओं और टीकों की सस्ती पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर जोर दिया है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 21 वीं बैठक में वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों के बीच प्रभावी सहयोग का आह्वान किया।

पटेल ने बयान में कहा कि किसी भी महामारी से लड़ने के लिए दवाओं, चिकित्सा विज्ञान, टीकों के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल के लिए सस्ती कीमत पर आसान पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत है।

उन्होंने तकनीकी विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण के संरक्षण पर सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर भी जोर दिया।

बैठक में एससीओ सचिवालय के प्रतिनिधि, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\