खेल की खबरें | स्टोक्स और सिबले के शतक से इंग्लैंड का विशाल स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जवाब में वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 32 रन बना लिये थे । जॉन कैंपबेल (12)दसवें ओवर में सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर क्रेग ब्रेथवेट छह और अलजारी जोसेफ 14 रन बनाकर खेल रहे थे ।

जवाब में वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 32 रन बना लिये थे । जॉन कैंपबेल (12)दसवें ओवर में सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर क्रेग ब्रेथवेट छह और अलजारी जोसेफ 14 रन बनाकर खेल रहे थे ।

इससे पहले दोहरे शतक की ओर तेजी से बढते दिख रहे स्टोक्स चाय ब्रेक के बाद अपने स्कोर में चार रन और जोड़कर विकेट गंवा बैठे । उन्होंने 356 गेंदों का सामना करके अपनी मैराथन पारी में 176 रन बनाये जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल थे । केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शेन डोरिच के हाथों लपकवाया ।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 2nd Test Match 2020: डॉम सिब्ले और बेन स्टोक्स के शतकों के बदौलत इंग्लैंड विशाल स्कोर की ओर बढ़ा.

उन्हें 157 रन के स्कोर पर शेनोन गैब्रियल की गेंद पर शाइ होप ने गली में जीवनदान दिया । पिछले साल विश्व कप और एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टोक्स ने सिबले के साथ 260 रन की साझेदारी भी की ।

उनका विकेट गिरने के समय इंग्लैंड का स्कोर 395 रन था और चार विकेट 33 रन के भीतर गिर गए । जोस बटलर 40 के स्कोर पर होल्डर का शिकार हुए जिनका कैच जोसेफ ने लपका । डोम बेस 31 और स्टुअर्ट ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे ।

यह भी पढ़े | नताशा स्टेनकोविक को अपनी गोद में और पप्पी को किस करते हुए नजर आए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, देखें क्यूट तस्वीर.

डोम सिबले 120 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में काफी तेजी से रन बनाये ।

सिबले ने शतक पूरा करने की होड़ में स्टोक्स को मात दी । उन्होंने 312 गेंद में शतक पूरा किया जो 1990 के बाद इंग्लैंड का पांचवां सबसे धीमा शतक है ।

दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाये । लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहे सिबले ने स्पिनर रोस्टन चेस की गेंद पर केमार रोच को मिडविकेट में कैच दिया । उन्होंने 372 गेंदों का सामना करके 120 रन बनाये जो उनका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है ।

ओली पोप (सात) रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए । चेस ने 105 रन देकर चार विकेट चटकाये ।

पहले सत्र में वेस्टइंडीज को कोई विकेट नहीं मिल सका । इंग्लैंड ने बेहद धीमी गति से खेलते हुए 26 ओवर में 57 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी