खेल की खबरें | इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी, सिराज ने छह विकेट लिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेट दिया।

बर्मिंघम, चार जुलाई मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेट दिया।

भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाये थे जिससे उनके पास 180 रन की बढ़त है।

इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेलने के साथ ही तीसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक के साथ 303 रन की साझेदारी कर मैच में इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई।

स्मिथ ने 207 गेंद की नाबाद पारी में 21 चौके और चार छक्के लगाये। ब्रुक ने अपने 234 गेंद की पारी में एक छक्का और 17 चौके लगाये।

भारत ने नयी गेंद लेने के बाद 20 रन के अंदर इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट झटक लिये। जिससे दिन के आखिरी सत्र में टीम की पारी खत्म हुई।

इंग्लैंड के छह बल्लेबाज खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\