खेल की खबरें | बारिश के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड के एक विकेट पर 35 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चार महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली का इंतजार कर रहे क्रिकेटप्रेमियों को बुधवार को निराशा हाथ लगी जब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अधिकांश समय बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण खेल नहीं हो सका ।

साउथम्पटन, आठ जुलाई चार महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली का इंतजार कर रहे क्रिकेटप्रेमियों को बुधवार को निराशा हाथ लगी जब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अधिकांश समय बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण खेल नहीं हो सका ।

बारिश के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड ने 17 . 4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बनाये थे । कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था ।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से खेल गतिविधियां बंद हैं । दर्शकों के बिना, सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखकर और जैविक सुरक्षित माहौल में खेली जा रही इस श्रृंखला पर सभी की नजरें हैं क्योंकि इससे ‘नये नॉर्मल’ के बीच भविष्य में क्रिकेट की रूपरेखा तय होगी ।

बारिश के कारण टॉस भी तीन घंटे देरी से हुआ । खेल शुरू होने पर पहला व्यवधान तीसरे ओवर के बाद पड़ा जब इंग्लैंड ने एक रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया था । डोम सिबले को शेनोन गैब्रियल ने दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेज दिया था ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का किया उद्घाटन.

इसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद के बाद फिर बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा । खेल बहाल होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धीमी गति से पारी को आगे बढाया लेकिन 18वें ओवर की चार गेंदें डाले जाने के बाद फिर बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया । उस समय इंग्लैंड ने एक विकेट पर 35 रन बना लिये थे ।

रोरी बर्न्स 20 और जो डेनले 14 रन बनाकर खेल रहे थे ।

टेस्ट की शुरूआत से पूर्व ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के समर्थन में घुटने के बल बैठे ।

दर्शकों के बिना रोस बाउल स्टेडियम पर पहली गेंद फेंके जाने से पूर्व फील्डिंग कर रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आउटफील्ड में घुटने के बल बैठे । इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी यही किया ।

दोनों टीमों ने अपनी जर्सी की कॉलर पर ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो पहन रखा था ।

इंग्लैंड ने लंबे समय से टीम के नियमित सदस्य रहे स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर रखा । वहीं वेस्टइंडीज टीम में रहकीम कॉर्नवाल को जगह नहीं मिली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\