खेल की खबरें | इंग्लैंड ने पांच खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने अपने पांच खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये टीम में नहीं चुने गये।
मैनचेस्टर, 25 जुलाई इंग्लैंड ने अपने पांच खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये टीम में नहीं चुने गये।
पांच खिलाड़ियों में से बल्लेबाज जो डेनली आयरलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला से पहले ट्रेनिंग करने वाले सफेद गेंद के ग्रुप के साथ जुड़ जायेंगे।
इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि चार अन्य - डैन लारेंस, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन और ओली स्टोन - अपने काउंटी लौट गये हैं।
चौंतीस साल के डेनली ने श्रृंखला का पहला टेस्ट खेला था लेकिन जो रूट के पितृत्व अवकाश से लौटने के बाद टीम से बाहर हो गये।
यह भी पढ़े | BCCI ने महाप्रबंधक- खेल विकास के पद के लिए आवेदन मंगाये.
ईसीबी ने कहा, ‘‘डेनली रॉयल लंदन वनडे सीरीज से पहले सोमवार से एजिस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ेंगे जबकि चार अन्य खिलाड़ी इंग्लिश घरेलू सत्र के शुरू होने की तैयारियों के लिये अपनी काउंटी के लिये उपलब्ध होंगे जो एक अगस्त से बॉब विलिस ट्राफी के साथ शुरू होगा। ’’
इंग्लैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)