ENG vs NZ Test: इंग्लैंड का पहले दिन दबदबा, नौ विकेट पर 325 रन पर पारी घोषित की

इंग्लैंड ने बेन डकेट (84 रन) और हैरी ब्रुक (89 रन) के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरूवार को दिन रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन पर घोषित की.

ENG vs NZ Team (Photo Credits Twitter)

माउंट मोनगानुई, 16 फरवरी : इंग्लैंड ने बेन डकेट (84 रन) और हैरी ब्रुक (89 रन) के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरूवार को दिन रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन पर घोषित की. आसमान में काले बादल छाये हुए थे लेकिन बारिश नहीं हुई जिससे इंग्लैंड ने 58.2 ओवर में पारी घोषित की जिसमें डकेट ने 68 गेंद में 14 चौकों से 84 रन और ब्रुक ने 80 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से 89 रन बनाये. दिन का 85 मिनट का खेल बाकी था और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने स्टंप तक न्यूजीलैंड के पहली पारी में 37 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे. न्यूजीलैंड के टॉम लाथम (01), केन विलियमसन (06) और हेनरी निकोल्स (04) पवेलियन जा चुके हैं. डेवोन कॉनवे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.

इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन ने सात ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके. कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने नये तरीके से खेलते हुए अपने पिछले 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं. टीम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी. डकेट ने इस दौरान आठ टेस्ट में अपना पांचवां अर्धशतक जमाया जिसके लिये उन्होंने 36 गेंद ली. उन्होंने दूसरे विकेट के लिये ओली पोप के साथ 99 रन की साझेदारी निभायी. डकेट के आउट होने के बाद स्कोर दो विकेट पर 134 रन था. न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाजों ब्लेयर टिकनर और स्कॉट कुजेलेजिन ने पदार्पण किया. यह भी पढ़ें : IND vs AUS, 2nd Test, Live Streaming: कल से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला, जानें दिल्ली टेस्ट को कब, कहां और कैसे देखें लाइव

डकेट के जाने के बाद ब्रुक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 43 गेंद में 10 चौके से अर्धशतक पूरा किया. नील वैगनर ने उन्हें बोल्ड किया. फिर इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने की कोशिश में आउट हो रहे थे.

फिर इंग्लैंड ने पारी घोषित करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड के लिये वैगनर ने 16.2 ओवर में 82 रन देकर चार विकेट झटके.

इंग्लैंड के गेदबाजों ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को टिकने नहीं दिया. ओली रॉबिन्सन ने लाथम को आउट किया जबकि एंडरसन ने दो बल्लेबाजों के विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट