खेल की खबरें | इंग्लैंड के कोच मैकुलम ने कहा, अच्छी तैयारी के साथ भारत दौरे पर आए थे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी।

अहमदाबाद, 14 फरवरी इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी।

रवि शास्त्री और केविन पीटरसन ने बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा था कि जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी ने वनडे श्रृंखला के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी। भारत ने इस श्रृंखला के तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया था।

मैकुलम ने इंग्लैंड की तीसरे वनडे में हार के बाद ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा, ‘‘ यह पूरा बयान ही तथ्यात्मक रूप से गलत है कि हमने अच्छी तैयारी नहीं की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत अच्छी तैयारी के साथ यहां आए थे। हमारे खिलाड़ी काफी क्रिकेट खेल कर यहां आए थे। परिणाम अनुकूल नहीं रहने पर यह कहना आसान हो जाता है कि हमने पर्याप्त तैयारी नहीं की थी।’’

इंग्लैंड की टीम ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे से पूर्व अभ्यास सत्र में भाग लिया था लेकिन इसके बाद अगले दो मैच में उसने अनौपचारिक अभ्यास सत्र का विकल्प चुना था।

अगले हफ्ते पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड को अपने आखिरी वनडे मैच में भारत से 142 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को वनडे श्रृंखला से पहले पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भी भारत से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

मैकुलम ने जैकब बेथेल (हैमस्ट्रिंग) और जेमी स्मिथ (पिंडली) की चोटों का भी हवाला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खेलने की एक शैली, एक तरीका है जिस पर हम पूरा विश्वास करते हैं। हमारे कुछ खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं। आखिरकार जो कहा गया है वह तथ्यात्मक रूप से गलत है और हम जिस पर विश्वास करते हैं उस पर कायम रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\