इंग्लैंड के महान बल्लेबाज Ian Bell ने पेशेवर क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लैंड के स्टायलिश बल्लेबाज इयान बेल ने शनिवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से 2020 घरेलू सत्र के आखिर में संन्यास लेने का ऐलान किया. पांच बार के एशेज विजेता ने अपने पूरे कैरियर में वार्विकशर के लिये खेला.

इयान बेल (Photo Credits: Getty Images)

लंदन: इंग्लैंड के स्टायलिश बल्लेबाज इयान बेल ने शनिवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से 2020 घरेलू सत्र के आखिर में संन्यास लेने का ऐलान किया. पांच बार के एशेज विजेता ने अपने पूरे कैरियर में वार्विकशर के लिये खेला.

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल के लिए नहीं मिली एनओसी.

बेल ने 118 टेस्ट में 42 . 69 की औसत से 22 शतक समेत 7727 रन बनाये जबकि 161 वनडे में 5416 रन जोड़े. उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ दुखी मन से लेकिन गर्व के साथ मैं पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं.’’

यह भी पढ़े | अस्पताल में भर्ती MS Dhoni के मेंटॉर Deval Sahay की हालत में सुधार.

बेल 2012 में भारत दौरे पर टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सदस्य थे. 38 बरस के बेल ने 2015 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन उसी साल आखिरी टेस्ट भी खेला. नवंबर 2015 के बाद से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट