जरुरी जानकारी | एनर्जी एक्सचेंज ने हरित प्रमाणपत्रों का कारोबाार फिर से शुरू करने पर दिया जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कारोबार बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया (पीएक्सआईएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी) का कारोबार फिर से शुरू करने की वकालत की हैं। दोनों एक्सचेंज का कहना है कि बाजार बंद होने से बिजली बाजार में पूरी मूल्य श्रृंखला पर असर पड़ रहा है।
नयी दिल्ली, 30 अगस्त बिजली कारोबार बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया (पीएक्सआईएल) ने नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी) का कारोबार फिर से शुरू करने की वकालत की हैं। दोनों एक्सचेंज का कहना है कि बाजार बंद होने से बिजली बाजार में पूरी मूल्य श्रृंखला पर असर पड़ रहा है।
आईईएक्स आौर पीएक्सआईएल के विचार हैं कि केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा तय आरईसी के न्यूनतम और अधिकतम मूल्य (फ्लोर और फोरबिएरेंस प्राइस) के मामले का निपटान विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपटेल) कर सकता है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
पिछले महीने, एपटेल ने 29 जुलाई को आरईसी के कारोबार को 26 अगस्त तक के लिये स्थगित कर दिया था। ग्रीन एनर्जी एसोसएिशन, इंडियन विंड पावर एसोसिएशन आफ टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लि. के सीईआरसी के आरईसी के न्यूनतम और अधिकतम मूल्य तय करने के बारे में दिये गये आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एपटेल ने स्थगन आदेश दिया था।
आदेश के कारण आरईसी का कारोबार 26 अगस्त को नहीं हो पाया।
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
एपटेल ने तीनों अपील पर 26 अगस्त को फिर से सुनवाई करने के बाद कहा, ‘‘अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक बना रहेगा...मामले की अगली सुनवाई चार और पांच सितंबर को होगी।’’
इससे आरईसी का कारोबार चार और पांच सितंबर तक नहीं हो पाएगा। इसका कारण 24 जुलाई को जारी अंतरिम आदेश अभी अमल में बना हुआ है।
आईईएक्स की प्रवक्ता श्रुति भाटिया ने ‘पीटीआई-’ कहा, ‘‘आरईसी बाजार बंद नहीं होना चाहिए। चूंकि मामला अपीलीय न्यायाधिकरण में विचाराधीन है, अत: आदेश के अनुसार खरीदारों और विक्रेताओं के खातों को पूर्व की तिथि से निपटान किया जा सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)