देश की खबरें | नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ : दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,डेढ़ कुंतल गांजा जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों को लगी है। इनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ कुंतल गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक कार में लादकर लाई जा रही थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, चार अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों को लगी है। इनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ कुंतल गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक कार में लादकर लाई जा रही थी।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस सेक्टर-28 के पास रविवार को जांच कर रही थी, तभी एक टाटा जेस्ट कार में सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | Delhi School News: कोरोना संकट के बीच शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया बोले- राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रवि तथा चंदन नामक दो लोगों को लगी है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा-पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था, बावजूद इसके उन्हें कौन बचा रहा है?.

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें डेढ़ कुंतल गांजा मिला।

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात गांजा तस्कर हेमा के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयोग होने वाली कार, देसी तमंचा तथा डेढ़ कुंतल गांजा बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now