Jammu-Kashmir: श्रीनगर में मुठभेड़, अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहे दो लश्कर आतंकवादी ढेर

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और सोपोर में एक मुठभेड़ से बच निकलने के बाद लगातार उन पर नजर रखी जा रही थी. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, श्रीनगर के बेमिना इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में मिली विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां विशेष जांच चौकी स्थापित की.

भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: PTI/File)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की राजधानी श्रीनगर (Srinagar) में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने मंगलवार को मुठभेड़ (Encounter) में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया. पुलिस (Police) के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकवादी एक समूह का हिस्सा थे, जो अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra) पर हमला करने की योजना बना रहा था. अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान (Pakistan) के फैसलाबाद (Faisalabad) के रहने वाले अब्दुल्ला गौजरी और अनंतनाग के आदिल हुसैन मीर उर्फ सूफियां उर्फ मुसाब के रूप में हुई है. जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, बस पलटने से 25 यात्री घायल

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और सोपोर में एक मुठभेड़ से बच निकलने के बाद लगातार उन पर नजर रखी जा रही थी. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, श्रीनगर के बेमिना इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में मिली विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वहां विशेष जांच चौकी स्थापित की.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. मुठभेड़ में घायल पांच पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मीर 2018 में वाघा सीमा से वीजा लेकर पाकिस्तान भी गया था.

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादी उस समूह का हिस्सा थे, जो अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहा था. इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, 10 मैगजीन, 165 जिंदा कारतूस, मैट्रिक्स शीट और पाकिस्तानी दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\