देश की खबरें | श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 12 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार तड़के शहर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़े | Mumbai: अपनी 10 साल की बेटी के साथ दारिंदगी के आरोप में पिता गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि सुबह करीब पौने आठ बजे जब तलाशी अभियान चल रहा था तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी ने जीएसटी और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर फिर बोला हमला, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात.

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद करीब आधे घंटे तक शांति छायी रही और उसके बाद गोलीबारी फिर शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अभी जारी है और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस