नयी दिल्ली, 17 जून टाटा स्टील के नीरदलैंड स्थित आईज्मुइडेन संयंत्र में कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की। वह रोजगार सुरक्षा के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं।
श्रमिक संगठन फेडेराइटी नीदरलैंड वाक्बेवेइंग (एफएनवी) के मुताबिक टाटा स्टील के कर्मचारी अपनी नौकरियों को लेकर चिंतित हैं और इसलिए वे प्रबंधन से रोजगार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.
कंपनी को अपने नीदरलैंड संयंत्र का परिचालन करने में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एफएनवी ने एक बयान में कहा कि बुधवार सुबह टाटा स्टील के आईज्मुइडेन संयंत्र में हड़ताल रही। हड़ताल में करीब 400 कर्मचारियों के शामिल होने का अनुमान है।
यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.
एफएनवी में निदेशक रोएल बरग्युइज ने कहा कि कर्मचारियों के बीच उनकी नौकरी जान की आशंका और गुस्सा है। हम आगे बढ़ते रहेंगे और अपनी कंपनी को बरबाद नहीं होने देंगे।
उन्होंने मंगलवार को कहा था कि जब तक कंपनी प्रबंधन से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, वह हड़ताल जारी रखेंगे।
इससे पहले 10 जून को भी कंपनी के कर्मचारी नीदरलैंड में हड़ताल पर जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY