Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Bengaluru Weather Update Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान में सीएसके के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया. आरसीबी ने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को धूल चटाई. अब आरसीबी अपने दूसरे मैच में सीएसके का सामना करने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ, 5 बार की चैंपियन सीएसके की टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. लगातार 2 मैच हारने के चलते चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. सीएसके के लिए गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में मेहमान सीएसके के लिए बेंगलुरु में आरसीबी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन जीत दर्ज करसीएसके को कड़ी टक्कर दी है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला काफी कांटे का रहा है, जहां आरसीबी ने छह और सीएसके ने पांच मैच जीते हैं. हाल के प्रदर्शन को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तेजी से अंतर कम कर रही है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में बेंगलुरू के स्टेडियम में खिलाड़ियों को फ्रेश पिच मैच के लिए मिल सकती हैं. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पिछले छह आईपीएल मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली चार बार जीत मिली है. इन छह मैचों में से पिछले तीन मैचों में 200 से ज़्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज़ किया गया है. ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले में छोटी बाउंड्री वाले इस मैदान पर एक बार फिर से हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है. ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
बेंगलुरु का मौसम (Bengaluru Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 अप्रैल को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम गर्म रहेगा और बारिश की लगभग 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs CSK 11th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY