जरुरी जानकारी | कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अक्टूबर में 17.28 लाख नए सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अक्टूबर में ईएसआई योजना के तहत 17.28 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अक्टूबर में ईएसआई योजना के तहत 17.28 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2023 में करीब 23,468 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए और ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आए।

बयान के अनुसार, नियमित वेतन पर रखे गए कर्मचारियों के ईएसआईसी के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में करीब 17.28 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया।

युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन हुआ। नए पंजीकरण में 25 वर्ष आयु वर्ग तक के 8.25 लाख कर्मचारी हैं। यह कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है।

आंकड़े के अनुसार, अक्टूबर में शुद्ध रूप से 3.31 लाख महिलाएं पंजीकृत हुई। अक्टूबर महीने में कुल 51 समलैंगिक समुदाय के कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया।

नौकरियों का यह आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि आंकड़ें संकलित करना निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\