देश की खबरें | बेहतर भत्तों की माग कर रहे धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने शनिवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन मांगों के समाधान के लिये उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के हस्तक्षेप की मांग की । उनकी विभिन्न मांगों में वेतन मे इजाफा किया जाना भी शामिल है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, पांच दिसंबर जम्मू कश्मीर में धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने शनिवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन मांगों के समाधान के लिये उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के हस्तक्षेप की मांग की । उनकी विभिन्न मांगों में वेतन मे इजाफा किया जाना भी शामिल है ।

पूर्ववर्ती डोगरा राज परिवार की ओर से संचालित इस ट्रस्ट की स्थापना 1846 में महाराजा गुलाब सिंह ने कश्मीर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, हरिद्वार एवं वाराणसी में विभिन्न संपत्तियों एवं मंदिरों की देखभाल के लिए किया था ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Telangana: तेलंगाना में कोरोना के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी.

दर्जनों पुजारियों समेत ट्रस्ट के कर्मचारी राजभवन के बाहर जमा हुये । ये लोग अपनी मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में वहां एकत्र हुये थे । इन कर्मचारियों की मांगों में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के समान वेतनमान, बोनस के तौर पर एक महीने का वेतन भुगतान, 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान तथा स्वास्थ्य बीमा लागू करना शामिल हैं ।

भारतीय मजदूर संघ के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि धमार्थ ट्रस्ट के कर्मचारी प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण सड़क पर उतरने को मजबूर हुये हैं और प्रबंधन उनकी वास्तविक समस्याओं के समाधान में विफल रहा है ।’’

यह भी पढ़े | Advertisement को लेकर सभी ब्रॉडकास्टर्स को केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, Online Gaming और Fantasy Sports पर भ्रामक विज्ञापन न दिखाने के दिए निर्देश.

उन्होंने कहा कि वे धर्मार्थ ट्रस्ट के सभी मंदिरों का वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में विलय की मांग को लेकर राजभवन के बाहर एकत्र हुये हैं ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उनमें से अधिकतर को छह हजार रुपये मिलते हैं और जिन लोगों ने 40 साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें नौ हजार रुपये मिलते हैं । कम वेतन होने की वजह से उनके परिजन प्रभावित हो रहे हैं ।

उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष करन सिंह से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के साथ बातचीत करने एवं पांच कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड