देश की खबरें | कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित : कर्नाटक के मुख्यमंत्री ‘घर से काम करेंगे’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यालय सह आवास के कुछ कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वह एहतियात के तौर पर घर से काम करेंगे।

बेंगलुरू, 10 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यालय सह आवास के कुछ कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वह एहतियात के तौर पर घर से काम करेंगे।

एक बयान में येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ मैं आज से अगले कुछ दिन तक घर से ही काम करूंगा क्योंकि कार्यालय सह आवास कृष्णा के कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की ​न्यायिक जांच हो: प्रियंका गांधी वाड्रा: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वह जरूरी दिशानिर्देश और सलाह ऑनलाइन ही देंगे। येदियुरप्पा ने खुद को स्वस्थ बताते हुए लोगों से नहीं घबराने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जरूरी दिशानिर्देश का पालन करें।

यह भी पढ़े | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने की MCLR में 20 आधार अंकों की कटौती.

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय सह आवास कृष्णा को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद किया गया था क्योंकि यहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल का रिश्तेदार संक्रमित पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कनार्टक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,200 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30,000 से अधिक हो गई। इस बीमारी से 17 और लोगों की जान जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 486 हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\