Delhi: गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर आईफोन देने के लिए कर्मचारी ने चोरी की, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक ई-कॉमर्स कंपनी के कार्यालय से कथित तौर पर मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में कंपनी के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नयी दिल्ली, 13 मई: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक ई-कॉमर्स कंपनी के कार्यालय से कथित तौर पर मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में कंपनी के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Canada: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में सिख मंदिर का कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीष (22), अमन (22), दिलीप (38) और संजय (33) के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक, दिलीप द्वारका सेक्टर-3, संजय नजफगढ़, जबकि मनीष और अमन सागरपुर के रहने वाले हैं। मनीष चोरी का मास्टरमाइंड था। वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर आईफोन देना चाहता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सात आईफोन और सात एंड्रॉइड फोन बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनी के मैनेजर मनीष पंत ने बृहस्पतिवार को अपनी शिकायत में बताया कि ऑडिट के दौरान संज्ञान में आया कि उनके कार्यालय से कुछ महंगे मोबाइल फोन गायब हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि सभी आरोपी आईफोन बेचने का प्रयास कर रहे हैं और वो उत्तम नगर-नजफगढ़ रोड पर मेट्रो पिलर-730 के पास आएंगे, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर मनीष, अमन और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो आईफोन समेत पांच फोन बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि बाद में संजय नाम के एक और व्यक्ति को पकड़ा गया और उसके पास से दो आईफोन बरामद किए गए.

पुलिस के मुताबिक, मनीष ने खुलासा किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन देना चाहता था और इसलिए उसने कार्यालय से दो आईफोन चुरा लिए. उसने बताया कि बाद में आसानी से पैसा कमाने के लिए उन्होंने दिलीप और संजय को अपनी योजना में शामिल कर लिया और दुकान से कीमती फोन चुराने लगे. पुलिस ने बताया कि संजय चोरी के फोन बेचता था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट