विदेश की खबरें | इमैनुएल मैक्रों फिर बने फ्रांस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर देश की जनता को “धन्यवाद” कह कर उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें पांच और साल के लिये सत्ता सौंपने वाले लोगों की प्रशंसा की।

मैक्रों ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर देश की जनता को “धन्यवाद” कह कर उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें पांच और साल के लिये सत्ता सौंपने वाले लोगों की प्रशंसा की।

मैक्रों ने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने न केवल उनके विचारों से प्रभावित होकर बल्कि धुर-दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी ली पेन को सत्ता से दूर रखने के लिये उन्हें वोट दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब किसी एक खेमे का उम्मीदवार नहीं रहा बल्कि सभी का राष्ट्रपति बन गया हूं।’’

चुनाव में जीत मिलने के बाद वह अपनी पत्नी ब्रिगिट के हाथों में हाथ डाले एफिल टावर के नीचे एक स्थान पर पहुंचे, जहां उनके समर्थक मौजूद थे। इस दौरान यूरोपीय संघ का गीत बजाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को दोबारा फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए सोमवार को बधाई दी और कहा कि वह भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ फ्रांस का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रों को बधाई। मैं भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में रविवार को मैक्रों को विजेता घोषित किया गया। मैक्रों (44) ने धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को चुनाव में मात दी है।

मैक्रों की जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने उन्होंने बधाई दी। देश में 20वर्षों में दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने वाले मैक्रों पहले नेता हैं। चुनाव हारने वाली नेता ली पेन ने परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘ इस हार पर मैं कुछ नहीं कर सकती लेकिन उम्मीद नहीं खोई है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें