देश की खबरें | प्रख्यात नृत्यांगना गरिमा हजारिका का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की प्रख्यात नृत्यांगना और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गरिमा हजारिका का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, पांच अगस्त असम की प्रख्यात नृत्यांगना और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गरिमा हजारिका का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी।

हजारिका वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। वह 83 वर्ष की थीं। हजारिका के परिवार में उनका बेटा, बहू और एक पोता है। उनके पति कृष्णमूर्ति हजारिका भी प्रख्यात शास्त्रीय नर्तक थे। गरिमा हजारिका ओडिसी और कथक नृत्य विधा में भी कुशल थीं।

शास्त्रीय नृत्य परंपरा के तहत सत्रिया नृत्य विधा पहले ‘सत्रा’ या वैष्णव मठों तक ही सीमित थी और पुरुषों द्वारा इस नृत्य का अभ्यास किया जाता था। हजारिका ने नृत्य की इस परंपरा को दुनिया तक ले जाने और महिलाओं के बीच इसे लोकप्रिय बनाया। उन्होंने इसे मंच पर प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षित करने के वास्ते प्रख्यात विद्वान महेश्वर निओग की मदद से अथक प्रयास किया था। हजारिका को मंच के लिए अधिक उपयुक्त रूप में सत्रिया नृत्य के लिए वेशभूषा डिजाइन करने का भी श्रेय दिया जाता है।

हजारिका ने बहुत छोटी उम्र से ही गुरु चारु बोरदोलोई से कथक सीखना शुरू कर दिया था और बाद में कमलाबाड़ी सत्र के गुरु रोशेश्वर सैकिया और बोरबयान घाना कांता बोरा से सत्रिया की बारीकियां सीखी। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ आर्ट में पढ़ाई की और 1968 तक राष्ट्रीय राजधानी में रहीं।

हजारिका 16 असमिया फिल्मों में नृत्य निर्देशक थीं। वह राज्य के विभिन्न थिएटर में कोरियोग्राफी, स्टेज और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में सक्रिय रूप से शामिल थीं और प्रदर्शन के लिए 16 नृत्य नाटकों की रचना की। प्रख्यात नृत्यांगना को संगीत नाटक अकादमी, असम शिल्पी दिवस और असम नाट्य सम्मेलन पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

हजारिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य ने एक प्रमुख सांस्कृतिक व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि नृत्य के क्षेत्र में हजारिका के आजीवन समर्पण ने सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध किया और उनका निधन राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू