देश की खबरें | प्रख्यात दलित विचारक व लेखक के. के. कोचू का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात दलित विचारक और लेखक के. के. कोचू का बृहस्पतिवार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

कोट्टायम (केरल), 13 मार्च प्रख्यात दलित विचारक और लेखक के. के. कोचू का बृहस्पतिवार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कैंसर के इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

केरल के कल्लरा में दो फरवरी 1949 को जन्मे कोचू कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) से वरिष्ठ सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए।

उन्हें 2021 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कोचू की आत्मकथा ‘दलितन’ उनकी सबसे उल्लेखनीय कृतियों में से एक है।

वह पत्रिकाओं और टेलीविजन पर होने वाली बहसों में अक्सर शामिल होते थे और दलितों के दृष्टिकोण को सामने रखते थे।

कोचू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए माकपा के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने कहा कि वह ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश में दलितों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए अथक लेखन और कार्य किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू