खेल की खबरें | एल्शादाई एचेमपोंग की हैट्रिक, ईस्ट बंगाल ने ओडिशा एफसी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. घाना की स्ट्राइकर एल्शादाई एचेमपोंग की हैट्रिक की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में ओडिशा एफसी पर 3-1 से जीत दर्ज की।

भुवनेश्वर, नौ मार्च घाना की स्ट्राइकर एल्शादाई एचेमपोंग की हैट्रिक की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में ओडिशा एफसी पर 3-1 से जीत दर्ज की।

इस समय तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता की टीम के अब सात मैच में 18 अंक हो गए हैं। ओडिशा एफसी सात मैच में 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

ईस्ट बंगाल की एल्शादाई ने हैट्रिक बनाकर ओडिशा एफसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एल्शादाई ने अभी तक इस आईडब्ल्यूएल में छह गोल कर लिए हैं।

घाना की एक अन्य खिलाड़ी जेनिफर कंकम येबोआ ने 74वें मिनट में ओडिशा एफसी के लिए गोल करके हार का अंतर कम किया।

दिन के एक अन्य मैच में गोकुलम केरला एफसी ने नीता फुटबॉल अकदामी पर 2-0 की जीत से तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस जीत से गोकुलम केरला के सात मैच में 17 अंक हो गए हैं जिससे वह ईस्ट बंगाल से महज एक अंक पीछे है।

चौथा आईडब्ल्यूएल खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटी गोकुलम केरला के लिए शुभांगी सिंह (दूसरे मिनट) और शिल्की देवी (90+2वें मिनट) ने गोल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\