देश की खबरें | मानसून में मधुमक्खियों और मच्छरों से बचने के लिए हाथी ऊंचे स्थानों की ओर रवाना : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के वन अधिकारियों के मुताबिक मानसून पूर्व बारिश से शुरू होने के साथ ही हाथियों का ऊंचाई वाले इलाकों में पलायन शुरू हो गया है। इस बार यह पलायन सामान्य समय से पहले हो रहा है।

जियो

ऋषिकेश, 15 जून उत्तराखंड के वन अधिकारियों के मुताबिक मानसून पूर्व बारिश से शुरू होने के साथ ही हाथियों का ऊंचाई वाले इलाकों में पलायन शुरू हो गया है। इस बार यह पलायन सामान्य समय से पहले हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे यह शोध पुख्ता हुआ है कि ये जानवर चारे और जल उपलब्धता में होने वाले बदलाव के प्रति तेजी से प्रतिक्रिया करते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के चंडीगढ़ में 7 नए मरीज पाए गए, 1 की मौत: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, मानसून पूर्व बारिश से मच्छरों और मधुमक्खियों का हमला भी बढ़ जाता है, जिससे हाथी बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए वे ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के दौरान जब आर्द्रता बहुत अधित होती है तब मधुक्खियां बहुत आक्रमक हो जाती हैं।

यह भी पढ़े | Fact Check: भारत में नवंबर में चरम पर होगी कोरोना महामारी? रिसर्च का दावा- ICU बेड्स और वेंटिलेटर्स की हो जाएगी कमी, PIB से जानें इस खबर की सच्चाई.

राजाजी बाघ अभयारण्य के निदेशक अमित वर्मा ने कहा कि हर साल हाथियों का ऊंचाई वाले इलाके में पलायन जुलाई महीने में शुरू होता है, लेकिन इस बार बहुत पहले शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि हाथियों का झुंड बारिश के मौसम में ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने को मजबूर होता है क्योंकि वहां पर आदर्श परिस्थितियां होती है। हाथियों के लिए ऊंचाई वाले स्थानों पर खाने के लिए वनस्पतियों और पानी की प्रचुरता होती है।

कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक राहुल ने बताया कि हर साल मानसून पूर्व बारिश से पहले हाथी घास के मैदानों से पहाड़ों की ओर जाते हैं और जिम कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के कांडा वन में उन्हें देखा जाता है जिसकी ऊंचाई समुद्रतल से 1,200 मीटर है।

उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर जाना हाथियों का प्राकृतिक व्यवहार है।

विशेषज्ञों के मुताबिक हाथी पेड़ पौधे होने पर मैदानों में रहते हैं लेकिन इनकी कमी होने पर ऊंचाई पर स्थित सदाबहार वनों की ओर पलायन करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी