देश की खबरें | केरल के पलक्कड़ में हाथी ने महावत को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पलक्कड़ जिले के कुट्टनाड में मस्जिद में ‘नेरचा’ समारोह के दौरान एक हाथी के उत्पात मचाने से एक महावत की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

पलक्कड़ (केरल), सात फरवरी केरल में पलक्कड़ जिले के कुट्टनाड में मस्जिद में ‘नेरचा’ समारोह के दौरान एक हाथी के उत्पात मचाने से एक महावत की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार कुट्टनाड शुहादा मखम (मस्जिद) में सुपुर्द-ए-खाक किए गए संतों की याद में प्रतिवर्ष ‘नेरचा’ समारोह आयोजित किया जाता है।

वल्लमकुलम नारायणन कुट्टी नाम के हाथी के हमले में कोट्टायम निवासी 42 वर्षीय कुंजुमन इब्राहिम नामक महावत और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

यह घटना वार्षिक ‘नेरचा’ समारोह के दौरान हुई जिसमें 28 टीम के कई हाथियों ने भाग लिया था।

पुलिस ने बताया कि हाथी ने कुंजुमन पर उस समय हमला किया जब वह कार्यक्रम से लौट रहा था।

पीड़ित को कुन्नमकुलम के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल व्यक्ति को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस ने बताया कि हाथी को आखिरकार काबू में करके दूर ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\