देश की खबरें | केरल के जंगल में चोटिल हाथी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पलक्कड़ के अट्टापडी में शुक्रवार रात पांच वर्षीय के एक हाथी की मौत हो गई। हाथी जब मिला था तब उसके जबड़े की हड्डी टूटी हुई थी। यह घटना एक महीने पहले एक गर्भवती हथिनी की मौत और उसे लेकर व्यापक जनाक्रोश उत्पन्न होने के बाद हुई है।

पलक्कड़, चार जुलाई केरल में पलक्कड़ के अट्टापडी में शुक्रवार रात पांच वर्षीय के एक हाथी की मौत हो गई। हाथी जब मिला था तब उसके जबड़े की हड्डी टूटी हुई थी। यह घटना एक महीने पहले एक गर्भवती हथिनी की मौत और उसे लेकर व्यापक जनाक्रोश उत्पन्न होने के बाद हुई है।

वन अधिकारियों ने बताया कि जानवर कुछ भी नहीं खा पा रहा था। घायल हाथी एक दिन पहले वन अधिकारियों को अगाली वन क्षेत्र में वीतीकुंडू में मिला था और वह बहुत कमजोर था। हाथी की शुक्रवार रात में मौत हो गई।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु सरकार का ऐलान, चेन्नई में छह जुलाई से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी.

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें संदेह है कि हाथी ने पटाखा भरा नारियल या कोई फल चबाया होगा।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘तीन ऐसी संभावनाएं हैं जिसके कारण हाथी की मौत हो सकती है...हाथी के मुंह में चोट थी और वह पटाखा भरा नारियल या कोई फल खाने से लगी हो सकती है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में शनिवार को पाए गए 4,280 नए मामले, 65 की मौत: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘उसके पेट में ट्यूमर था और वह न्यूमोनिया से भी पीड़ित था।’’

अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि हाथी पड़ोसी तमिलनाडु के जंगलों से आया होगा क्योंकि उसे वन अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी भी जुंड में नहीं देखा गया था। उन्होंने कहा कि हाथी जहां मिला था वहां से तमिलनाडु का जंगल मुश्किल से दो-तीन किलोमीटर दूर है।

हाथी का पोस्टमार्टम आज सुबह किया गया।

मुख्य वन पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अरुण सकारिया ने कहा, ‘‘हाथी के जबड़े की हड्डी टूटी हुई थी, उसकी जीभ भी फटी हुई थी और वह न्यूमोनिया से पीड़ित था। उसके पेट में ट्यूमर था। हमने उसके नमूने एकत्रित किये हैं और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। नमूने टॉक्सीकोलॉजी जांच के लिए दे दिये गए हैं।’’

सकारिया के अनुसार हाथी को कोई बाहरी चोट नहीं थी और इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि उसने पटाखा वाला कोई फल खाया हो जो उसके मुंह में फट गया।

वन अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के आदिवासियों ने उन्हें हाथी के बारे में सूचित किया था।

साइलेंट घाटी जंगल में 27 मई को 15 वर्षीय एक गर्भवती जंगली हथिनी पटाखे से भरा फल खाने से घायल हो गया था क्योंकि वह फल उसके मुंह में फट गया था। उसकी बाद में मौत हो गई थी। इस मामले में अभी तक एक ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट