जरुरी जानकारी | इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में बिजली कारोबार 2021-22 में 38 प्रतिशत बढ़कर 10,203.5 करोड़ यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली खरीद-बिक्री मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 में 38 प्रतिशत बढ़कर 10,203.5 करोड़ यूनिट रहा।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल बिजली खरीद-बिक्री मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 में 38 प्रतिशत बढ़कर 10,203.5 करोड़ यूनिट रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में यह 7,394.1 करोड़ यूनिट था।

आईईएक्स ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘संचयी रूप से वित्त वर्ष 2021-22 में कुल कारोबार रिकॉर्ड 38 प्रतिशत उछलकर 10,203.5 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया।’’

मार्च महीने में कुल 960.5 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। इसमें 870.2 करोड़ यूनिट परंपरागत बिजली बाजार और 39.2 करोड़ यूनिट हरित बिजली बाजार का कारोबार है। साथ ही 51.1 करोड़ यूनिट (5.11 लाख प्रमाणपत्र) का कारोबार आरईसी (नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र) बाजार में हुआ।

अगले 24 घंटे के लिये बिजली आपूर्ति वाले बाजार (डे अहेड मार्केट) में मार्च महीने में 585.8 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। मासिक आधार पर यह 4.4 प्रतिशत अधिक है। इसमें औसत बाजार समाशोधन मूल्य 8.23 रुपये प्रति यूनिट रहा। यह कीमत मासिक आधार पर 85 प्रतिशत और सालाना आधार पर 102 प्रतिशत अधिक है।

बयान के अनुसार, कीमत में वृद्धि का कारण गर्मी का बढ़ना है। इससे सभी राज्यों में बिजली की मांग बढ़ी है। दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में ईंधन के दाम में तेजी से आयातित कोयले और गैस पर आधारित बिजलीघरों से उत्पादन कम हुआ है।

वहीं 11 दिन पहले विभिन्न अवधि के लिये बिजली आपूर्ति बाजार (टर्म अहेड मार्केट) में मार्च महीने में 82.3 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 251 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\