जरुरी जानकारी | दिल्ली में बिजली की मांग उच्चतम स्तर 8,423 मेगावाट पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बढ़ते तापमान के बीच, दिल्ली में बृहस्पतिवार को बिजली की मांग 8,400 मेगावाट से ऊपर पहुंच गयी जो इस गर्मी में अबतक उच्चतम स्तर है। बिजली वितरण कंपनियों ने बिना किसी बाधा के विद्युत आपूर्ति का दावा किया है।

नयी दिल्ली, 12 जून बढ़ते तापमान के बीच, दिल्ली में बृहस्पतिवार को बिजली की मांग 8,400 मेगावाट से ऊपर पहुंच गयी जो इस गर्मी में अबतक उच्चतम स्तर है। बिजली वितरण कंपनियों ने बिना किसी बाधा के विद्युत आपूर्ति का दावा किया है।

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3.06 बजे अधिकतम मांग 8,423 मेगावाट थी।

बुधवार रात 10:55 बजे दिल्ली की अधिकतम मांग 8,231 मेगावाट थी। इस साल यह पहला मौका था जब दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 8,000 मेगावाट को पार कर गई।

इस साल दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 9,000 मेगावाट को पार करने की संभावना है। पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में 8,656 मेगावाट की उस समय तक की सर्वाधिक बिजली मांग दर्ज की गई थी।

दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग 2023 में पहली बार 8,000 मेगावाट को पार कर गई।

उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर-डीडीएल) ने एक बयान में कहा कि उसने बुधवार को 2,407 मेगावाट की अधिकतम बिजली मांग को बिना किसी व्यवधान या नेटवर्क बाधाओं के सफलतापूर्वक पूरा किया।

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लि.) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लि.) ने अपने-अपने क्षेत्रों में क्रमशः 3,747 मेगावाट और 1,832 मेगावाट की अधिकतम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि बीएसईएस वितरण कंपनियां दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली में 53 लाख से अधिक उपभोक्ताओं और 2.25 करोड़ निवासियों विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

इन व्यवस्थाओं में अन्य राज्यों के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते, बिजली की मांग का सटीक अनुमान लगाने के लिए कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग शामिल है, जो विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

टाटा पावर डीडीएल ने कहा कि बिजली से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है और सभी अहम बिजली उपकरणों का समय पर और स्थिति के अनुसार रख-रखाव किया गया है।

प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं, और कॉल सेंटर टीम क्षेत्रीय टीमों के साथ सहज समन्वय के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट पर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने 12 और 13 जून के लिए दिल्ली में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। यह उच्चतम स्तर की चेतावनी है, जिसमें निवासियों को पानी पीते रहने, सीधे सूर्य के संपर्क में आने से बचने और विशेष रूप से दोपहर के व्यस्त घंटों के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\