जरुरी जानकारी | इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी का 2,626 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अप्रैल को खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता एथर एनर्जी लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित 2,626 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अप्रैल को खुलेगा।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता एथर एनर्जी लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित 2,626 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अप्रैल को खुलेगा।

यह चालू वित्त वर्ष (2025-26) का यह पहला बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाला सार्वजनिक निर्गम होगा।

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, एथर एनर्जी का तीन दिन का सार्वजनिक निर्गम 30 अप्रैल को बंद होगा और एंकर निवेशकों के लिए बोली, एक दिन के लिए, 25 अप्रैल को खुलेगी।

प्रस्तावित आईपीओ 2,626 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 1.1 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश का संयोजन है।

एथर महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक दोपहिया कारखाने की स्थापना और कर्ज में कमी के लिए धन जुटाने का इरादा रखती है।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी द्वारा पिछले साल अगस्त में 6,145 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी करने के बाद यह दूसरी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी होगी जो सार्वजनिक होने की सोच रही है।

आईपीओ योजनाओं के अलावा, एथर एनर्जी अपनी शोध और विकास क्षमताओं का भी विस्तार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी