Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री का चुनाव होगा, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज के प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है.

लाहौर, 25 फरवरी : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री का चुनाव होगा, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज के प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है. पंजाब विधानसभा के सचिव आमिर हबीब ने रविवार को एक बयान में कहा, “पंजाब में सोमवार (कल) को मुख्यमंत्री का चुनाव होगा. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रविवार (आज) अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं.”

चूंकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएलएन) और उसके सहयोगियों के पास सदन में साधारण बहुमत है, इसलिए पार्टी का मुख्यमंत्री चुने जाने में कोई समस्या नहीं है. पीएमएलएन ने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद हासिल कर लिए हैं. यह भी पढ़ें : Israel Gaza War: 10 मार्च से पहले युद्धविराम व बंधकों की अदला-बदली की संभावना

मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव पीएमएलएन की 50 वर्षीय मरयम नवाज और इमरान खान की पीटीआई समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार राणा आफताब अहमद के बीच होगा. शनिवार को पंजाब विधानसभा के मैराथन सत्र में, विधायकों ने गुप्त मतदान के माध्यम से पीएमएल-एन नेता मलिक अहमद खान को सदन का अध्यक्ष और जहीर इकबाल चन्नार को उपाध्यक्ष चुना.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड