देश की खबरें | निर्वाचन आयोग सात मार्च को अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के दिन सात मार्च को निर्वाचन आयोग विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए आभासी माध्यम से अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) का आयोजन करेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, छह मार्च उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के दिन सात मार्च को निर्वाचन आयोग विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए आभासी माध्यम से अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) का आयोजन करेगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय पहुंच और चुनाव प्रबंधन निकायों को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी व्यवस्था और प्रक्रिया से परिचित करवाने की पहल के तहत यह आयोजन एक अहम घटक है। बयान में कहा गया कि आईईवीपी-2022 निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी बेहतरीन परिपाटियों और अनुभवों को साझा करने का भी अवसर प्रदान करेगा।

इसके मुताबिक, निर्वाचन आयोग के पास यह भी साझा करने का अवसर होगा कि उसने कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए किस तरह के कदम उठाये। गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं। गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में मतदान खत्म हो चुका है, जबकि उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण का मतदान सोमवार को होगा।

दुनियाभर के 26 से अधिक देशों के 135 से अधिक प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बहामास, भूटान, क्रोएशिया, इथियोपिया, फिजी, जॉर्जिया, गिनी, गुयाना, केन्या, लाइबेरिया, मालदीव, मॉरीशस, माल्दोवा, मंगोलिया, म्यांमार, फिलीपींस, रोमानिया आदि शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में चार अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय आईडिया, अंतरराष्ट्रीय चुनाव प्रणाली संघ (आईएफईएस) और विश्व चुनाव निकाय संघ (ए-वेब) शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 20 देशों के भारत में स्थित राजदूतों, उच्चायुक्तों और राजनयिक हलकों के अन्य सदस्यों को भी आभासी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी