निर्वाचन आयोग का दल चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मिजोरम का दौरा करेगा

भारत निर्वाचन आयोग का 20 सदस्यीय दल मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आइजोल पहुंचेगा।

Election Commission | Photo: PTI

आइजोल, 29 अगस्त: भारत निर्वाचन आयोग का 20 सदस्यीय दल मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को आइजोल पहुंचेगा. निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे.

निर्वाचन आयोग का दल मिजोरम के दौरे पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा। वे राज्य की प्रमुख शख्सियतों, दिव्यांग मतदाताओं और युवाओं से भी बातचीत करेंगे. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में अक्टूबर तथा नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। आयोग ने छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले सप्ताह राज्य का दौरा किया था.

मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 27 सदस्य, मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के छह जबकि कांग्रेस के पांच और भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'