देश की खबरें | मतदान को लेकर चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के दौरान चुनाव कराने को लेकर जारी बृहद् दिशानिर्देश को सोमवार को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के परिपत्र के ‘‘बिल्कुल विपरीत’’ बताया गया जिसमें ज्यादा संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 24 अगस्त भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के दौरान चुनाव कराने को लेकर जारी बृहद् दिशानिर्देश को सोमवार को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के परिपत्र के ‘‘बिल्कुल विपरीत’’ बताया गया जिसमें ज्यादा संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

ईसीआई की तरफ से पिछले शुक्रवार को जारी नये दिशानिर्देशों के मुताबिक ईवीएम का इस्तेमाल करने के लिए मतदाताओं को दास्ताने मुहैया कराए जाएंगे और पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 के रोगियों को मतदान के दौरान अंतिम समय में वोट डालने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े | AIMA MAT IBT 2020 Admit Card Released: आइमा एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी, mat.aima.in, पर जाकर कर सकते हैं डाउनलोड.

ईसीआई के दिशानिर्देशों के खिलाफ एक जनहित याचिका में मसौदा संशोधन दायर किया गया है। यह जनहित याचिका गुजरात के आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर महामारी को देखते हुए रोक लगाने की मांग के लिए दायर की गई थी।

याचिकाकर्ता फारसू गोकलानी ने कहा कि महामारी के दौरान आम चुनाव और उपचुनाव कराने के लिए ईसीआई के दिशानिर्देश गृह मंत्रालय की तरफ से 29 जुलाई को जारी परिपत्र के ‘‘बिल्कुल विपरीत’’ है।

यह भी पढ़े | CWC Meet: सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिया गया फैसला.

गोकलानी ने याचिका में कहा कि गृह मंत्रालय के परिपत्र में ‘‘सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों एवं अन्य तरह से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने पर’’ पूरी तरह प्रतिबंध है।

याचिका में ईसीआई के दिशानिर्देशों को रद्द करने की भी मांग की गई है, क्योंकि इसमें दावा किया गया है कि चुनाव निकाय ने इन्हें जारी करने से पहले केंद्र सरकार से विचार-विमर्श नहीं किया।

मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जे. बी. परदीवाला की खंडपीठ के समक्ष 31 अगस्त को मामले पर सुनवाई हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\