देश की खबरें | निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना चाहिए: उपराष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकारी पदों पर काम करने वाले लोगों का कर्तव्य है कि वह हर साल अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत करें।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकारी पदों पर काम करने वाले लोगों का कर्तव्य है कि वह हर साल अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत करें।

उपराष्ट्रपति ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। इस कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नायडू को ‘‘रिफ्लेक्टिंग, रिकलेक्टिंग, रिकनेक्टिंग’’ पुस्तक की पहली प्रति भेंट की। यह पुस्तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की ओर से प्रकाशित की गयी है। इसमें उपराष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल का वृतांत है।

नायडू ने चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकारी पदों पर बैठे लोगों से कहा, ‘‘यह आपका कर्तव्य है कि आप उस जनता से संवाद करें जिनकी आप सेवा कर रहे हैं और उन्हें बताएं कि आपने क्या किया है।’’

नायडू ने कहा कि यह पुस्तक एक प्रकार से रिपोर्ट कार्ड है। उन्होंने कहा कि सरकारी पदों पर बैठे लोगों और चुने हुए प्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि वह प्रत्येक साल जनता के समक्ष अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि यह पुस्तक उपराष्ट्रपति के विचारों और उनकी दृष्टि को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने न्यू मीडिया को संवाद का एक अहम मंच बताया और कहा कि नायडू ट्विटर और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से प्रभावी तरीके से लोगों से लगातार संवाद करते रहते हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक 183 पन्नों की इस पुस्तक में उपराष्ट्रपति के चार वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत विवरण है, जिसमें पांच अध्याय हैं और इनमें तस्वीरें, लघुचित्र और लेख भी शामिल हैं।

पहले अध्याय में कोविड-19 महामारी के दौरान उपजे स्वास्थ्य संकट के बारे उपराष्ट्रपति की ओर से किए गए प्रयासों का उल्लेख है। उन्होंने इस स्वास्थ्य आपदा पर समय-समय पर अपने विचार रखे और लोगों को आशा और हौंसला बनाए रखने का संदेश देते रहे।

पुस्तक में यह विवरण भी है कि कैसे इस अभूतपूर्व महामारी के दौरान वह लोगों को आश्वस्त करते रहें। अपने लेखों और सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों के माध्यम से वे अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं के योगदान का अभिनंदन करते रहे तथा जनता से कोविड के विरुद्ध सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का आग्रह करते रहे।

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के सचिव आई वी सुब्बा राव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू