कोरोना वायरस से बुजुर्गों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत: नीति सदस्य

इंटरनेट के माध्यम से कोरोना वायरस के ऊपर एक परिचर्चा में उन्होंने कहा कि अगर बुजुर्ग लोग बीमार होते हैं, उन्हें यथाशीघ्र चिन्हित करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिये हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने बृहस्पतिवार को देश में बुजुर्ग लोगों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिये सभी संभव उपाय किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है और संक्रमित बुजुर्ग व्यक्तियों की मृत्यु दर भी अधिक है।

इंटरनेट के माध्यम से कोरोना वायरस के ऊपर एक परिचर्चा में उन्होंने कहा कि अगर बुजुर्ग लोग बीमार होते हैं, उन्हें यथाशीघ्र चिन्हित करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिये हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए।

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों में समन्वय के लिये गठित समिति की अध्यक्षता कर रहे पॉल ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया के अन्य देशों से जो चीजें सामने आ रही हैं,, उसके अनुसार वरिष्ठ नागरिकों में कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है और इसकी वजह से मृत्यु दर अधिक है। यह संदेश बिल्कुल साफ है कि उन्हें हर कीमत पर सुरक्षित रखने की जरूरत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुजुर्ग हमारे देश के विशेष नागरिक हैं और अब उन्हें देखभाल की जरूरत है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान हमें उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिये हर संभव उपाय करने की जरूरत है।’’

उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बारे में पॉल ने कहा कि च्वयनप्राश, तुलसी, दालचीनी और काली मिर्च का सेवन सभी को करना चाहिए।

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने परिचर्चा के दौरान कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत इस समय चुनौतियों से गुजर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,393 हो गयी है । इस महामारी से देश में अब तक 681 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\