देश की खबरें | घर में आग लगने से बुजुर्ग किसान जिंदा जला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में सोते समय घर में लगी आग में जलकर एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में सोते समय घर में लगी आग में जलकर एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इंद्रदेव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पोंगरी गांव में एक घर में आग लगने से उसके अंदर सो रहे किसान बउरा (58) की जलकर मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि मूक-बधिर किसान अपने कच्चे घर में अकेला रह रहा था।

उन्होंने बताया कि लपटें देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे किसान को बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी।

एसएचओ ने मृत किसान के भतीजे हिमांशु के हवाले से बताया कि संभवतः रोशनी के लिए जलाए गए दीपक से घर में आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नरैनी को दे दी गयी है और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान