देश की खबरें | एकनाथ शिंदे सरकार सभी मोर्चों पर विफल, राज्यपाल विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएं: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को एकनाथ शिंदे सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं समेत सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया और राज्यपाल रमेश बैस से भेंट कर इन मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

मुंबई, पांच अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को एकनाथ शिंदे सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं समेत सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया और राज्यपाल रमेश बैस से भेंट कर इन मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टिवार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बैस को सौंपे ज्ञापन में नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर (पहले यह औरंगाबाद कहलाता था) के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत को लेकर राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों (क्रमश: तानाजी सावंत और हसन मुशरिफ) को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नांदेड़ में 48 घंटे के अंदर 16 शिशुओं समेत 31 मरीजों तथा नागपुर के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई है।

कांग्रेस ने मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने एक सितंबर को जालना में मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर की गयी पुलिस कार्रवाई की भी एक सेवानिवृत न्यायाधीश से जांच की भी मांग की।

कांग्रेस के ज्ञापन में राज्यपाल से सरकार को सूखा के प्रभाव को कम करने के उपाय करने का निर्देश देने की अपील की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now