खेल की खबरें | सूर्यकुमार,अय्यर, रहाणे सहित आठ खिलाड़ी टी20 मुंबई लीग के आइकन खिलाड़ी बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे सहित देश के लिए खेल चुके आठ खिलाड़ियों को अपनी बहुप्रतीक्षित टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए मंगलवार को घोषित आइकन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है।

मुंबई, 29 अप्रैल मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे सहित देश के लिए खेल चुके आठ खिलाड़ियों को अपनी बहुप्रतीक्षित टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए मंगलवार को घोषित आइकन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है।

टी20 मुंबई लीग की छह साल के अंतराल के बाद वापसी हो रही है। इसके तीसरे सत्र का आयोजन 26 मई से आठ जून तक वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

सूर्यकुमार, रहाणे और अय्यर के अलावा आइकन खिलाड़ियों में सरफराज खान, शारदुल ठाकुर, पृथ्वी साव, शिवम दुबे और तुषार देशपांडे शामिल हैं।

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘‘हमें आठ ऐसे आइकन खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जिन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुंबई का गौरव बढ़ाया है। वे मुंबई क्रिकेट की भावना, विरासत और उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी उपस्थिति न केवल उभरती प्रतिभाओं को प्रेरित और मार्गदर्शन करेगी, बल्कि उनके लिए सीखने का एक शानदार अवसर भी प्रदान करेगी।’’ 

प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में एक आइकन खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी, जिससे टीमों को अनुभव और स्टार पावर दोनों मिलेंगे। एमसीए जल्द ही नीलामी की तारीख की घोषणा करेगा।

इस टी20 लीग में आठ फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू