विदेश की खबरें | नेपाल में बम धमाके में आठ लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में रविवार को खचाखच भरे सरकारी कार्यालय में ''प्रेशर कुकर बम'' फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

काठमांडू, 14 मार्च दक्षिण-पूर्वी नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में रविवार को खचाखच भरे सरकारी कार्यालय में ''प्रेशर कुकर बम'' फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

'द काठमांडू पोस्ट' समाचार पत्र ने सहायक मुख्य जिला अधिकारी कृष्ण कुमार निरौला के हवाले से कहा कि बम भूमि राजस्व कार्यालय के प्रथम तल पर फटा।

समाचार पत्र के अनुसार, धमाके में कम से कम आठ कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

डीएसपी तपन दहल ने कहा, ''गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का लाहान के सप्तऋषि अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायलों के लाहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ''

'माय रिपब्लिका' समाचार पत्र के अनुसार जय कृष्ण गोइत की अगुवाई वाले सशस्त्र संगठन जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन के अभियान का हिस्सा है।

घटना के कुछ घंटे बाद जारी एक बयान में संगठन ने कहा, ''हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर प्रेशर कुकर में बम लगाया था।''

बयान में कहा गया है कि अगर भ्रष्टाचार चलता रहा तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नेपाल सरकार तथा प्रांतीय सरकार इसके लिये जिम्मेदार होंगी।

जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा भारत की सीमा से लगे मैदानी तराई इलाकों के लोगों को वृहद राजनीतिक और आर्थिक अधिकार देने की मांग करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी