विदेश की खबरें | हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में आठ लोग घायल, विमान को नुकसान पहुंचा : सऊदी टीवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी यमन के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब पर यह सबसे ताजा हमला है।

पड़ोसी यमन के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब पर यह सबसे ताजा हमला है।

यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में लड़ रहे सैन्य गठबंधन ने इस हमले के लिए यमन के इरान समर्थित हूदी विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पिछले 24 घंटे में आभा हवाई अड्डे पर यह दूसरा हमला है।

हवाई अड्डे पर पिछले हमले में बैलेस्टिक मिसाइल के छर्रे बिखरे नजर आये थे किंतु कोई हताहत नहीं हुआ था।

वैसे हूदियों ने ताजे हमले के लिए की जिम्मेदारी नहीं ली है। उसके प्रवक्ता से जब इस बारे में पूछने के लिए कॉल किए गये उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सैन्य गठबंधन ने कहा कि सऊदी सैन्यबल ने विस्फोटक वाला ड्रोन ‘पकड़ लिया।’ हालांकि उसने उसका ब्योरा नहीं दिया एवं यह भी नहीं बताया कि लोग कैसे घायल हुए।

इन हमलों से महज कुछ दिन पहले यमन के दक्षिण हिस्से में एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमले में सऊदी समर्थित 30 यमन सैनिक मारे गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली।

सऊदी नीत सैन्य गठबंधन की 2015 से यमन में ईरान समर्थित शिया (हुती) विद्रोहियों से लड़ाई चल रही है जो सऊदी अरब के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों और अन्य अवसंरचना को निशाना बनाते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\