देश की खबरें | बच्चों की तस्करी के मामले में प्राचार्य, शिक्षक सहित आठ लोग गिरफ्तार,

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कथित तौर पर पांच बच्चों की तस्करी करने की कोशिश करने के मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के प्राचार्य और एक शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल),19 जुलाई पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कथित तौर पर पांच बच्चों की तस्करी करने की कोशिश करने के मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) के प्राचार्य और एक शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घटना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। राज्य के मंत्री शशि पांजा ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया है,वहीं भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है और इसे ‘‘ सिर्फ विरोध के लिए ’’ कीचड़ उछालने जैसा करार दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को बांकुड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के कालापत्थर इलाके में जेएनवी परिसर के अंदर एक स्थानीय पंचायत प्रमुख ने देखा की दो बच्चे उस वक्त रोने लगे जब उनसे कुछ लोगों ने कार में बैठने को कहा।

उन्होंने बताया कि इस पर पंचायत प्रमुख ने उन लोगों से पूछताछ की और संतोषजनक जवाब नहीं पाने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत की। इस दौरान प्राचार्य ने वहां से भागने की कोशिश की,जिसके बाद लोगों ने मार्ग बाधित कर दिया।

बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने बताया कि प्राचार्य, एक शिक्षक और तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया और बाद में पड़ोसी पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि तीन लड़कियों और दो लड़कों को बचा लिया गया और सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को तस्करी करके कहां भेजा जा रहा था। आरोपियों को दिन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से प्राचार्य समेत तीन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में और शेष लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राज्य की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ शशि पांजा ने इलाके के एक भाजपा सांसद के साथ प्राचार्य की एक कथित तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,‘‘ बंगाल भाजपा की संदेहास्पद कहानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं! बांकुड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बाल तस्करी के एक मामले में आरोपी हैं। भाजपा सांसद के साथ खतरनाक संबंध। क्या भाजपा ऐसे अपराधियों को पनाह देती है।’’

हालांकि ‘पीटीआई-’ स्वतंत्र रूप से तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\