विदेश की खबरें | आत्मघाती बम हमले में आठ की मौत, 30 घायल : अफगान अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में एक पुलिस सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर हमला किया गया।
प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में एक पुलिस सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर हमला किया गया।
अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि हमले में मारे गए अधिकतर लोग आम नागरिक थे।
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट 3 अगस्त को करेगा कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई.
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जान गंवाने वाले कार सवार वह लोग थे, जिन्हें सुरक्षा चौकी पर जांच के लिए रोका गया था।
वहीं, जिस अस्पताल में घायलों को ले जाया गया, वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि बम हमले के घायलों में कई बच्चे भी हैं ।
यह भी पढ़े | ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली टेंग-हुइ का निधन, 97 वर्ष के ली ने गुरुवार की अंतिम सांस.
तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने से तत्काल इंकार किया। हमले को बकरीद के त्योहार की पूर्व संध्या पर अंजाम दिया गया।
फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)